जौनपुर धारा,जौनपुर। जफराबाद बाईपास पर बीते 17अप्रैल की रात लूटकाण्ड का खुलासा घटना के सातवे दिन बृहस्पतिवार को एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने जफराबाद थाने से किया। लेकिन का सहयोगी ही गिरफ्तार हुआ है मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
गुरूवार को जफराबाद थाने में पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी सिटी ने पिकप लूट घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त शाहगंज से ही पिकप की रेकी कर रहा था, और इस कार्य के लिये उसने गोतस्कर दिलशाद को रेकी की सूचना लगातार देता रहा। घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी दिलशाद अपने कुल और तीन साथियों के साथ मिलकर उक्त लूटकांड को अंजाम दिया था। लूटकाण्ड को लेकर पुलिस लगातार जनपद सहित आजमगढ़ जिले के क्षेत्रों में अपनी छानबीन कर रही थी। पुलिस सूत्रों और सर्विलांस के जरिये घटना में सहयोगी सलमान उर्फ साहिल निवासी सबरहद शाहगंज को पुलिस ने बेलांव पुल के पास से स्थित जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बारे में एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि घटना में जफराबाद प्रभारी जयप्रकाश यादव, व एसओजी टीम ने काफी मेहनत किया। उनके द्वारा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से पता चला कि पिकप लूट के बाद आजमगढ़ की तरफ गयी थी। उन्होंने यह भी बताया कि घटना का मुख्य अभियुक्त दिलशाद पुत्र सगीर उर्फ बादशाह निवासी सफीगढ़ थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ जल्द ही जेल से बाहर आया था। उसने सलमान उर्फ साहिल से गोतस्करी के लिए कोई पिकप रेकी करने को कहा था। सलमान ने रेकी करके ऊक्त पिकप को लूटने में मदद किया। घटना में शामिल अन्य बदमाशों को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार करेगी।


