जौनपुर धारा, जौनपुर। लगभग एक सप्ताह से मौसम के बदलाव से ठंड ने विकराल रुप धारण कर लिया है जिसकी वजह से चौकीदारों को रात्रि ड्यूटी करने में काफी समस्याएं हो रही हैं। इस समस्या को मद्देनजर रखते हुए थानाध्यक्ष पंवारा राजनरायन चौरसिया ने शुक्रवार को थाना प्रांगण में चौकीदारों को कम्बल वितरित किया। थानाध्यक्ष ने कहा कि चौकीदार लगातार काफी अच्छा कार्य कर रहे हैं। इनके कड़ी मेहनत से ही हम लोगों को सहायता एवं मजबूती मिलती है। चौकीदार पुलिस विभाग की छोटी इकाई होते हुए बहुत परिश्रम एवं लगन से कार्य करते हैं। कम्बल पाकर चौकीदारों के चेहरे खिल उठे। चौकीदारों ने थानाध्यक्ष की जमकर सराहना की। इनके आने से हम लोगों की सारी समस्याओं का निदान किया जा रहा है। इस दौरान उपनिरीक्षक मंजय यादव, उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह, हेड मोहर्रिर राजेश यादव, कान्सटेबल धनंजय यादव सहित आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जिलाधिकारी ने किया वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा
जिलाधिकारी ने वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों, सीसीटीवी निगरानी और अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव के निर्देश दिए।
थानाध्यक्ष ने चौकीदारों में बांटे कम्बल

Next article

