जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस का जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद लेखपालों से किसान रजिस्ट्रेशन, वरासत आदि से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी ली और निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। इस दौरान उपजिलाधिकारी बदलापुर योगिता सिंह भी मौजूद रहीं।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
थाना समाधान दिवस में पहुंचे जिलाधिकारी, सुनीं फरियाद

Previous article

