जौनपुर धारा, बदलापुर। थाईलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान व राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम के असिस्टेंट कोच अक्षय कुमार यादव पुत्र पलकधारी यादव का गृह जनपद निवासी मजीठी महराजगंज का गुरुवार को आगमन पर स्थानीय पड़ाव से मजीठी तक बाजे-गाजे के साथ जुलूस निकालकर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह पुणे में अंडर 14, अंडर 16, अंडर 18 क्रिकेट मैच खेलने के बाद इनका चयन थाईलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में हुआ। जहां इनकी प्रतिभा को देखते हुए थाईलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया। उन्होंने बताया कि मलेशिया, म्यामार, चाइना व भूटान देश के खिलाफ टी20 व एक दिवसीय मैच खेल चुके हैं, जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम के साथ खेलेंगे। स्वागत के दौरान उन्होंने सबके प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर रमेश यादव, सपा युवा नेता जय सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, राकेश मिश्रा, डॉ.रवि यादव, भोला प्रसाद सेठ, संजय सिंह, ओम प्रकाश सेठ, विराट यादव, प्रदीप कुमार, दयानाथ, पप्पू यादव, हरिश्चन्द्र दूबे, रामकृपाल यादव, कृष्ण कुमार यादव, उदय राज यादव बीडीसी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
थाईलैण्ड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान का गृह जनपद आगमन पर हुआ भव्य स्वागत


