Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरतेलगुडवा तिराहे पर ट्रक में घुसी कार, कार सवार घायल

तेलगुडवा तिराहे पर ट्रक में घुसी कार, कार सवार घायल

जौनपुर धारा,सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुडवा तिराहे पर शनिवार देर रात एक तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीमेंट से लदे ट्रक में जा घुसी, जिससे कार सवार घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना देर रात हुई जब ट्रक तिराहे से मुड़ रहा था और उसी समय रेनूकूट की ओर से आ रही कार सीधे उसमें टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय कार में कुल चार लोग सवार थे, जो रेनूकूट से ओबरा जा रहे थे। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकालकर निजी वाहन से अस्पताल भेजवाया। सूचना मिलने पर चोपन थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे हटा कर यातायात बहाल करवाया। घायलों की पहचान संदीप कुमार पटेल निवासी प्रतापगढ़, सतीश कुमार पुत्र शिव प्रताप सिंह, निवासी उधरनपुर कांडा गाजीपुर, ज्ञानेंद्र सिंह चंद्रभूषण निवासी जौनपुर तथा शुभम पुत्र राजकिशोर निवासी उरई के रूप में हुई है।