Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरतेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत

जौनपुर धारा,सोनभद्र। स्थानीय डाला चौकी क्षेत्र अंतर्गत बाड़ी में शनिवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक 40वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक चोपन की ओर से डाला की तरफ तेज गति से आ रही थी। उसी दौरान सड़क पार कर रहे समसुद्दीन(पुत्र लाल मुहम्मद), निवासी डाला बाड़ी, बाइक की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि समसुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद आनन फानन में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर डाला पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है तथा बाइक को पुलिस चौकी में लाकर खड़ा कर दिया गया ।