जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के बजरंग नगर पुलिस चौकी के पास एक बड़ा सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा घायल हो गई। जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस हादसे से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है। लोग मौके पर भारी संख्या में लोग वहां जुट गए। वे पुलिस से ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने पर अड़े रहे।
― Advertisement ―
चौबीस घंटे में 23 सेंमी बढ़ा घाघरा का जलस्तर
आजमगढ़। सगड़ी तहसील के उत्तर में बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर 24 घंटे में 23 सेंटीमीटर बढ़ गा है। बनबसा बैराज से गुरुवार...
तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से छात्रा घायल

Previous article
Next article