ग्रामीणों की मदद से घायलों को पहुंचाया गया सामुदायिक केंद्र
जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय थाना क्षेत्र अन्तर्गत औरी गांव के समीप बुधवार की दोपहर चंदवक से केराकत आ रही सवारी से भरी टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो पलटने से सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टेंपो पलटने की आवाज सुन आसपास के लोगो की इकट्ठा हो गए। भीड़ से किसी ने 108 पर फोन कर एंबुलेंस बुलाकर घायलों के उपचार हेतु सामुदायिक केंद्र भेजा। मिली जानकारी के अनुसार घायलों में गैर जनपद के चार व केराकत के एक बताया जा रहा है।



