जौनपुर धारा, खुटहन। ख्वाजापुर गांव में गुरुवार को वर्ग विशेष के एक व्यक्ति ने तीन बार तलाक बोलकर पिटाई करने के बाद पत्नी को घर से भगा दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। गांव निवासी शवीना बानो ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि गुरुवार की देर रात घर में किसी बात को लेकर हुए विवाद से तमतमाए उसके पति इमरान ने उसे लात घूंसो से पीटने के बाद तीन बार तलाक तलाक बोल वैवाहिक संबंध विच्छेद कर लिया। यही नहीं उसे जबरन धक्का देकर घर से निकाल दिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह ने आरोपित पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी धर पकड़ के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि घर में ताला जड़कर परिवार के सभी लोग फरार हो गए हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
― Advertisement ―
जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए
जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
तीन तलाक देकर पत्नी को घर से भगाया, मुकदमा दर्ज

Previous article
Next article

