Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरतीजा का निकाला गया जुलूस

तीजा का निकाला गया जुलूस

जौनपुर धारा,  खेतासराय।सोमवार को नगर में सुन्नी समुदाय द्वारा मोहर्रम का अंतिम जुलूस तीजा का जुलूस निकाला गया। तीजा का जुलूस नगर के अलग अलग ताजिया चौकों से उठकर शहीदी चौक पर आकर एकत्रित हुआ। यहां से ढोल बजाते और यादगारे मोहर्रम जिंदाबाद का नारा लगाते कर्बला के पास जाकर समाप्त हुआ। कर्बला पर पहुंच कर ताजियादारों ने फातेहा पढ़ा और तबर्रुक तकसीम किया। जुलूस में नगर के पूरब मोहल्ले, शाहापुर, निराला चौक, बरतला, बारां, डोभी, सालारगंज ताजिया चौकों के नूर मोहम्मद खान, मोहम्मद रजा, परवेज अंसारी, जुबैर इदरीसी, सलीम अंसारी, महमूद खां, सलीम अहमद सब्बू, शम्स तबरेज, इलियास मोनू, महमूद खां शमिल रहे। जुलूस का संचालन मोहम्मद असलम खान ने किया। इस अवसर पर उन्होंने मोहर्रम के कार्यक्रमों में सहयोग के लिए पुलिस विभाग, विद्युत विभाग तथा नगर पंचायत कर्मियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।