Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeअपना जौनपुरतिलक से लौट रहे युवक पर हथियार से जान लेवा हमला

तिलक से लौट रहे युवक पर हथियार से जान लेवा हमला

जौनपुर धारा,जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित मेदपुर बनकट गांव निवासी एक युवक पर जानलेवा हमला कर बदमाशों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस जांच में जुट गई है। बनकट गांव निवासी 22वर्षीय उत्कर्ष सिंह पुत्र मनोज सिंह बुधवार को दरापुर निवासी मित्र की तिलक से रात 10.30बजे के बाद घर लौट रहा था। अभी वह तिराहे पर पहुंचा ही था कि पहले से ही घात लगाए 3 हमलावर हथियार से उस पर हमला बोल दिए। उसने बताया कि हमलावरों में एक कह रहा था कि जान से मार दो साले को। इसी के बाद वह बेहोश हो गया। कुछ ही दूर स्थित घर से परिजन आकर उसका उपचार कराते हुए मीरगंज पुलिस को लिखित सूचना दी। पुलिस प्राथमिक उपचार के लिए उत्कर्ष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर ले गई। जहां उत्कर्ष की स्थिति गंभीर देख उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। उत्कर्ष के पिता शिक्षक मनोज सिंह ने बताया कि हमलावरों में 2 दरापुर और एक मीरपुर का है। रंजिश के संबंध में उन्होंने बताया कि एक वर्ष पहले आरोपियों से कुछ कहा सुनी उत्कर्ष से हो गई थी। जिसमें दोनों पक्षों ने आपसी सुलह समझौता भी कर लिया था।

Share Now...