जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार से ताजिया जुलूस डीजे बाजे के धुन पर बड़े ही धूम-धाम से लोग इदिंरा चौक से होते हुए बदलापुर कस्बा स्थित चौक पर जा ही रहे थे कि कुछ दूर पहले ही डीजे पर बैठी पुरानी बाजार निवासी गुड्डू की 12वर्षीय पुत्री सब्बू का सिर जनरेटर में फंस गया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उसे बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
ताजिया जुलूस में जनरेटर में फंसी किशोरी गंभीर रूप से घायल

Previous article

