Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरताइक्वांडो प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में नूर मोहम्मद ने जीता गोल्ड मेडल

ताइक्वांडो प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में नूर मोहम्मद ने जीता गोल्ड मेडल

जौनपुर धारा, जफराबाद। क्षेत्र के बशीरपुर गांव निवासी 13 वर्षीय किशोर ने जम्मू में आयोजित थर्ड नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जूनियर वर्ग में गोल्ड मेडल जीत कर जनपद का नाम रोशन किया है। जम्मू में 19 मई से 21 मई तक आयोजित उक्त प्रतियोगिता में देश के कई प्रान्तों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। जनपद के कई बच्चों ने भी उसमें हिस्सा लिया था। बशीरपुर गांव निवासी नूर मोहम्मद पुत्र मोहम्मद आसिफ ने जूनियर वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने का श्रेय अपने गुरु तथा माता पिता को दिया है। ज्ञात हो नूर मोहम्मद ने कई प्रतियोगिता में इसके पहले भी गोल्ड मेडल जीता है। नूर मोहम्मद ने कहा कि उसका सपना ओलम्पिक में खेलने का है।