Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरढाई माह से गायब बच्चे की मां के खून, नाखून का सैम्पल...

ढाई माह से गायब बच्चे की मां के खून, नाखून का सैम्पल डीएनए के लिए भेजा

जौनपुर धारा,सुइथाकला। विगत मंगलवार शाम क्षेत्र के डकहा, कम्मरपुर गांव में ढाई माह पूर्व गायब हुए बच्चे के मामले में गांव के ही एक खेत में पायी गई संदिग्ध हड्डियों के अवशेष की जांच प्रगति पर है। गुरुवार को जिला अस्पताल में डीएनए जांच के लिए बच्चे की मां का ब्लड, नाखून, बाल बतौर सैम्पल लेकर सुरक्षित करने का कार्य किया गया। ताकि फोरेंसिक लैब भेजा जा सके। डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट के बाद ही पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंच सकती है। उक्त गांव निवासी आफताब के दस वर्षीय बेटे जीशान के कपड़े उसके घर से दो सौ मीटर की दूरी गांव के ही एक खेत में पाया गया था। जिसकी पहचान गायब हुए बच्चे के कपड़े के रूप में परिजनों द्वारा की गई थी। वहीं हड्डियों के अवशेष भी मिलने पर लोगों के बीच हड़कंप मच गया, साथ ही लोगों द्वारा उसकी हत्या हो जाने की आशंका जताई जा रही है। जिसकी पुष्टि हेतु मौके पर पहुंची पुलिस हड्डियों को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दी थी। अब अभिभावकों के डीएनए जांच के लिए गुरुवार को उप निरीक्षक जियाउद्दीन और महिला हेड कांस्टेबल संग गायब हुए बच्चे के माता-पिता को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां मां रूखसाना के ब्लड, नाखून और बाल का सैम्पल लिया गया। बहरहाल अब पुलिस समेत लोगों की नजर डीएनए रिपोर्ट पर अटकी हुई है। मामले में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने अभिभावक के डीएनए जांच को आवश्यक बताया। कहा जांच से ही यही चीजें सामने आएंगी।