― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश

जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
Homeअपना जौनपुरढाई घंटे लेट रवाना हुई शटल एक्सप्रेस

ढाई घंटे लेट रवाना हुई शटल एक्सप्रेस

जौनपुर धारा, बदलापुर। वाराणसी से लखनऊ जाने वाली शटल एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से रेलवे स्टेशन श्री कृष्णा नगर बदलापुर से ढाई घंटे बिलम्ब से रवाना हुई जिससे यात्रियों को भारी मुसीबत का सामना उठाना पड़ा। रेलवे स्टेशन श्री कृष्णा नगर के स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार यादव ने बताया कि शटल एक्सप्रेस वाराणसी से चलकर जौनपुर सीटी पहुंची। 7:30 पर जौनपुर से बख्शा के लिए रवाना हुई। जौनपुर व बक्सा के बीच इंजन खराब हो जाने के कारण घंटों ट्रेन खड़ी रही। चालक ने इंजन की खराबी को ठीक करने का घंटों प्रयास किया किन्तु इंजन ठीक नहीं हुआ। किसी तरह चालक शटल एक्सप्रेस को बक्सा रेलवे स्टेशन पर धीमी गति से लाकर खड़ा कर दिया। घटना की जानकारी बक्सा के स्टेशन अधीक्षक ने कंट्रोल रूम को दिया। सुल्तानपुर से दूसरा इंजन बक्सा पर पहुंचा दूसरे इंजन के सहारे सटल एक्सप्रेस साढ़े दस बजे रेलवे स्टेशन श्री कृष्णा नगर पर पहुंची। इसके बाद ट्रेन लखनऊ के लिए रवाना की गयी। शटल एक्सप्रेस का रेलवे स्टेशन श्री कृष्णा नगर पर 7:30 पर पहुंचने का निर्धारित समय है।  निर्धारित समय से 2 घंटे 40 मिनट देर से रवाना हुई।

Share Now...