Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरडेढ़ दर्जन से अधिक अधिवक्ताओं को किया गया सम्मानित

डेढ़ दर्जन से अधिक अधिवक्ताओं को किया गया सम्मानित

जौनपुर धारा, मछलीशहर। अधिवक्ता संघ दिवस के मौके पर अधिवक्ता संघ सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कुल बीस अधिवक्ताओं को प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बार संघ के वर्तमान पदाधिकारीयों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष और मुख्य अतिथि पांचू राम मौर्य ने कहा की अधिवक्ता समुदाय अपना पूरा जीवन दूसरों को न्याय दिलाने में लगा देता है। लेकिन अधिवक्ताओं के कल्याणकारी योजनाओं के लिए आज भी संघर्ष करना पड़ रहा है। इस मौके पर देश के प्रथम राष्ट्रपति और पेशे से अधिवक्ता डॉ.राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और वक्ताओं ने उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर तहसील के मृतक अधिवक्ता विनोद यादव की विधवा को रूपया 50000 का सहयोग चेक राशि भी प्रदान किया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया, एसडीएम न्यायिक, तहसीलदार अजीत कुमार, तहसीलदार न्यायिक महेंद्र बहादुर के अलावा प्रमुख उपस्थित अधिवक्ताओं में दिनेश चंद सिंह, केदारनाथ यादव, जगदंबा प्रसाद मिश्रा, भारत लाल यादव, रामाश्रय दुबे, अशोक श्रीवास्तव, कुंवर भारत सिंह बनवारी राम मौर्य, राम आसरे द्विवेदी, महेंद्रनाथ सिंह, हुबेदार पटेल, लालजी यादव, जगदीश प्रसाद गौतम, बेचन राम सरोज रंगई लाल नाविक, शंकर मोहन श्रीवास्तव सरिता मिश्रा, लाडली बेगम सहित सैकड़ो अधिवक्ता उपस्थित रहे। अध्यक्षता अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद और संचालन विनय प्रिय पांडे ने किया।