Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरडेंगू का कहर, एक की मौत

डेंगू का कहर, एक की मौत

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय नगर क्षेत्र मे फैले डेंगू के डंक ने एक युवक की जान ले ली। युवक बुखार से पीड़ित चल रहा था।

नगर क्षेत्र के प्रतापगढ़ रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड के करीब के निवासी मोहम्मद इमरान (३२) पुत्र आरिफ को पिछले कुछ दिनों से हल्का बुखार आ रहा था। गुरुवार की सुबह अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हे स्थानीय एक प्राइवेट हास्पिटल मे ले जाया गया। चेकअप के बाद डेंगू की पुष्टि डाक्टरों ने की। उनका प्लेटलेट भी लगातार गिरने लगा। परिजनों द्वारा फौरन प्रयागराज के एक नर्सिंग होम में उन्हे भर्ती कराया गया लेकिन कोई सुधार नही हुआ। इमरान को प्राईवेट विमान से दिल्ली ले जाने की तैयारी चल रही थी कि शुक्रवार की भेर ४ बजे उनकी मौत हो गई। गौरतलब है कि नगर क्षेत्र मे पिछले एक पखवारे से डेंगू के डंक ने अपना पांव पसारना शुरू कर दिया है। साहबगंज मुहल्ले मे एक दर्जन से अधिक लोग डेंगू से पीड़ित चल रहे है। इसके अलावा नगर के अनेक मुहल्ले मे डेंगू का कहर जारी है।