- नगर निकाय चुनाव को लेकर पैदल मार्च व संवेदनशील बूथ का किया निरीक्षण
जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। डीएम व एसपी ने बुधवार को नगर निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर व सुरक्षा व्यवस्था दृष्टिगत बूथ स्थल निरीक्षण और पुलिस बल के साथ नगर में पैदल मार्च किया। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा द्वारा आगामी नगर निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थानाक्षेत्र मुंगराबादशाहपुर में बूथ का निरीक्षण किया और क्षेत्राधिकारी मछलीशहर, थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर व पुलिस बल के साथ पैदल किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिया।



