Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरडीएम व एसपी को दिया नेताजी सुभाष चंद्र बोस का चित्र :...

डीएम व एसपी को दिया नेताजी सुभाष चंद्र बोस का चित्र : के.पी.पी.

जौनपुर। क्रांतिकारी पत्रकार परिषद प्रमुख अनिल दुबे आजाद की उपस्थिति में  डीएम व पुलिस अधीक्षक को शिष्टाचार भेंट करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस का चित्र भेंट किया गया, तथा संगठन के द्वारा आए दिन हो रहे पत्रकार पर अत्याचार या उनके गंभीर समस्याओं को देखते हुए जिला अधिकारी को ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सौपा गया। इस कार्यक्रम में क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के प्रदेश प्रभारी, मंडल प्रभारी, जिला, एवं तहसील, ब्लाक, पदाधिकारी उपस्थित रहे। सामुदायिक भवन में हुई बैठक में प्रदेश प्रभारी तरुण शुक्ला ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा आए दिन पत्रकार के साथ उत्पीड़न होता है। लेकिन अब क्रांतिकारी पत्रकार परिषद उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा अगर किसी पत्रकार साथी के साथ अन्याय होता है तो संगठन पूरी तरह साथ खड़ा रहेगा। अनिल दूबे आजाद ने कहा आज संगठन हर प्रदेश में काम कर रहा है और धीरे-धीरे हर प्रदेश में विस्तार कर रहा है अब वह दिन दूर नहीं अगर किसी पत्रकार साथी के साथ अन्याय होगा तो उनको न्याय दिलाने के लिए क्रांतिकारी पत्रकार परिषद हमेशा आगे खड़ा रहेगा। परिषद के जिला अध्यक्ष चंद्रजीत यादव ने आए हुए सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद दिया। उक्त अवसर पर पत्रकार भवन में अनिल दूबे आजाद ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अजय बहादुर, अरुण कुमार यादव तहसील अध्यक्ष, मायाकांत यादव, धर्मेंद्र बिन्द ब्लॉक महासचिव खुटहन, डॉ.अमित, कमर अब्बास सहित आदि पत्रकार उपस्थित रहें।