Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरअपराधियों को किसी भी कीमत पर बक्शा नही जायेगा : एसपी

अपराधियों को किसी भी कीमत पर बक्शा नही जायेगा : एसपी

  • मिशन शक्ति, महिला सुरक्षा व साइबर क्राइम पर रहेगा विशेष फोकस

जौनपुर। सुल्तानपुर से स्थानांतरित होकर जौनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभालने वाले कुंवर अनुपम सिंह ने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। उन्होने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाने की मंशा स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि जनपद में अपराध और अव्यवस्था किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पंचायत चुनाव एवं अन्य आगामी चुनावों के मद्देनजर पूछे गए सवाल पर एसएसपी ने कहा कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए गुंडों व माफियाओं की विस्तृत सूची तैयार की जा रही है। चिन्हित अराजक तत्वों के विरुद्ध समय रहते प्रभावी विधिक कार्रवाई की जाएगी, ताकि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। भूमि विवादों पर उन्होंने कहा कि थाना दिवस के माध्यम से तथा पुलिस-राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। शहर में जाम की समस्या के समाधान के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई जा रही है। साथ ही, वाहनों के चालान को लेकर आमजन की शिकायतों के संबंध में पारदर्शी एवं संतुलित कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही। एसएसपी ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं—मिशन शक्ति, महिला सुरक्षा एवं साइबर क्राइम—पर विशेष जोर रहेगा। महिला उत्पीड़न और साइबर अपराध से जुड़े मामलों में त्वरित व कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मीडिया से सकारात्मक सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास मजबूत करना उनकी कार्यशैली का अहम हिस्सा होगा।