Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरडिलेवरी के दौरान विवाहिता की मायके में हुई मौत

डिलेवरी के दौरान विवाहिता की मायके में हुई मौत

  • मायके वालों ने ससुर को बुलाकर घर में बनाया बंधक

जौनपुर धारा, जौनपुर। विकास खंड सुजानगंज के मधुपुर निवासी विक्रमाजीत यादव के पुत्र धर्मेन्द्र कुमार यादव की शादी 3 वर्ष पूर्व धर्मराज की पुत्री संगीता यादव के साथ बड़ी धूमधाम के साथ हुई थी। एक वर्ष के पश्चात संगीता यादव को दो जुड़वां बच्चे पैदा हुए। कुछ समय बाद पुन: उसके गर्भ में बच्चा आ जाने से उसकी तबीयत बहुत खराब हो गई। जिसमें उसके ससुर ने संगीता यादव को उसके मायके जनपद प्रयागराज थाना सरायममरेज के गांव जलालपुर निवासी धर्मराज यादव के घर पर 5 जून को पहुंचा दिया और 7 जून को उसकी तबीयत खराब होने से माता-पिता झूंसी के एक नर्सिंग होम में उसे भर्ती कराया जहां उसके शरीर में खून कम होने की जानकारी चिकित्सकों ने दिया। 8 जून की रात्रि में पुन: दो जुड़वां बच्चों के जन्म देने के पश्चात उसकी मौत हो गई और अधिक कमजोर होने पर दोनों बच्चों को आईसीयू में भर्ती कराया गया जहां पर दोनों बच्चों का इलाज चल रहा है। इसी बीच लड़की के पक्ष वालों ने ससुर विक्रमाजीत यादव को सारे प्रकरण की जानकारी दी। जिस पर वे मौकै पर पहुंचे लेकिन मायके वालों ने शव का दाह संस्कार करके ससुर को अपने घर बंधक बना लिया। उनका कहना है की इलाज के दौरान जो खर्च हुआ है और बच्चों के इलाज में जो खर्च हो रहा है पूरा पैसा जमा करें अन्यथा हम आपको अपने घर जाने नहीं देंगे। बंधक बनाने की जानकारी परिजनों को हुई तो घर पर हड़कंप मच गया है। दोनों पक्ष से मान मनौव्वल की बातचीत चल रही है लेकिन कोई रास्ता अभी तक नहीं निकल पा रहा है।