Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

स्वनिधि महोत्सव में लाभार्थी सम्मानित, योजनाओं को बताया आत्मनिर्भरता का आधार

जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर के टाउन हॉल मैदान में आयोजित स्वनिधि महोत्सव में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों...

E-Paper 17-06-2026

Homeअपना जौनपुरडाक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ के साथ अभद्रता करने का पुलिस पर आरोप

डाक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ के साथ अभद्रता करने का पुलिस पर आरोप

  • पुलिस उठा ले गई सीसीटीवी का डीवीआर
  • कर्मचारियों में पुलिस के प्रति उपजा असंतोष

जौनपुर धारा, खेतासराय। सोंधी के प्रभारी चिकित्साधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर उठा ले जाने का पुलिस पर आरोप लगाया है। पुलिस की कार्यप्रणाली से स्वास्थ्य कर्मचारियों में काफी असंतोष है। इसकी शिकायत डीएम, एसपी और सीएमओ समेत उच्च अधिकारियों से की गई है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.रमेश चंद्रा के अनुसार 29नवम्बर की अर्द्ध रात्रि के बाद पुलिस मुठभेड़ में गोली से घायल तीन आरोपितों को लेकर पुलिस उपचार के लिए पीएचसी पर पहुंची। मौके पर मौजूद डाक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद उच्च संस्थान को संदर्भित किया गया। बावजूद इसके पुलिस ने चिकित्सा इकाई पर तोड़फोड़ की और डाक्टर समेत पैरामेडिकल स्टाफ के साथ अभद्रता की। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गया। मामला सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड होने की डर से पुलिस वालों ने डीवीआर कक्ष का ताला तोड़ने का प्रयास किया। ताला न टूटने पर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी से कक्ष की चाभी छीन ली गई। फिर पुलिस कक्ष का ताला खोलकर उसमें रखा डीवीआर अपने साथ उठा ले गए। आरोप है कि इससे पहले भी पुलिस डाक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार कर चुकी है। पुलिस द्वारा दोबारा की गई अभद्रता से पीएचसी सोंधी के डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ में भय और असंतोष व्याप्त है। कर्मचारियों ने कहा कि हम लोग ऐसे माहौल में काम नहीं कर पाएंगे। इस बारे में थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय का कहना है कि प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा पुलिस पर लगाया जा रहा आरोप पूरी तरह निराधार है। न तो डीवीआर ले जाया गया है और न ही कोई अभद्रता हुई है।