- मामा के लड़की की शादी में शामिल होने आई बच्ची का शव मिलने से क्षेत्र में फैल गई सनसनी
जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खानपुर में एक छोटी बच्ची का शव मिलने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया स्थानीय लोगों को जानकारी मिलते ही लोग धीरे-धीरे सभी लोग एकत्रित होने लगे पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार खानपुर गांव निवासी राधे श्याम स्ाोनकर की लड़की की शादी थी। रागिनी सोनकर 10वर्ष पुत्री रिंकू सोनकर गांव निवासी नरौली थाना क्षेत्र सिथारी जनपद आजमगढ़ वह अपने मामा राधे श्याम सोनकर के लड़की की शादी 28 नवंबर को थी। उसी में शामिल होने आई थी रात में परिजन शादी में व्यस्त हो गए सभी ने सोचा कि बच्ची किसी घर में सोई होगी। बृहस्पतिवार की सुबह घर के पीछे नजर पड़ी तो देखा कि एक छोटी बच्ची का जला हुआ शव दिखाई दिया। आस-पास के लोगों को जानकारी मिलते ही लोग पहुंचकर शव देखा तो बच्ची की पहचान राधे श्याम सोनकर की भांजी के रूप में हुआ। उसके ऊपर जली हुई की पहचान मिली परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सराय ख्वाजा क्राइम इंस्पेक्टर शेषनाथ शुक्ला ने बताया कि बच्ची का शव घर में ही मिला लेकिन परिजनों का कहना है कि घर के पीछे पचास मीटर दूर बता रहे हैं। लेकिन ऐसा कोई निशान नहीं मिला है। शव पीएम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट करने के आने पर पता चलेगा और पुलिस इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।



