जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम उदयचन्दपुर में सोमवार को दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे केराकत थानागद्दी मार्ग पर वाराणसी जाते समय डम्फर से धक्का लग जाने के चलते बाइक सवार राजू यादव 31वर्ष निवासी ग्राम मसौढ़ा गिरकर बुरी तरह घायल हो गये। गौरतलब है कि राजू यादव अपने घर पर आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम के लिए कार्ड छपवाने के लिए वाराणसी जा रहा था। वही घायलावस्था में मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने घायल को गम्भीर अवस्था मे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर उपचार हेतु वाराणसी स्थित ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया।
― Advertisement ―
डम्फर के धक्के से बाइक सवार बुरी तरह घायल

Previous article


