- एक अन्य घटना में ऑटो पलटने से बैठा युवक गंभीर रूप से घायल
जौनपुर धारा, मछलीशहर। जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर कुंवरपुर टॉलप्लाजा के निकट हुई दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि एक दुर्घटना में ऑटो पलटने से एक युवक गंभीररूप से घायल हो गया। चिकत्सक ने दोनो को रेफर कर दिया गया। मछलीशहर थाना क्षेत्र के खाखोपूर निवासी धीरज सिंह 28वर्ष मंगलवार देर रात पवारा बाजार से लौट रहे थे। अभी वह टोल प्लाजा से आगे बढ़े थे की सामने से आ रही ट्रैक्टर से उनकी जबरदास टक्कर हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सी एच सी भेजवाया। जहां चिकित्सक ने उनकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां अभी भी उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वही एक अन्य दुर्घटना में मंगलवार रात 12बजे नगर के कोल्हारा मोहल्ला निवासी शिवा 30वर्ष भाड़े की ऑटो में रिशेदारी से घर लौट रहे थे। अभी उनकी ऑटो नगर के निकट पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका भी इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।