Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरट्रैक्टर के ट्राली से दबकर महिला की मौत

ट्रैक्टर के ट्राली से दबकर महिला की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर।सरपतहां थाना क्षेत्र असैथा गांव के पास बाइक से जा रही महिला अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी और ट्रैक्टर के ट्राली के पहिया के नीचे आ गयी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। सुबह साढ़े दस बजे हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के अतरडीहा गांव निवासी 55वर्षीय सीता पत्नी श्याम अवध शनिवार को सुबह साढ़े दस बजे घर से बाईक से कहीं जा रही थी। अखंडनगर-त्रिकौलिया मार्ग असैथा गांव के पास जैसे पहुंची सामने से ईंट लदा ट्रैक्टर आ रहा था बाईक से अनियंत्रित होते ही महिला गिर गई और ट्राली से दबकर मौत हो गई। लोगों ने परिजनों को सूचना दिया, वहीं क्षेत्रिय पुलिस ने मौके पर पहँुचकर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।