जौनपुर धारा, जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र पूरनपुर गांव के पास ट्रक ने खड़ी ट्रक में टक्कर मार खलासी की मौके पर मौत हो गई। यह दुर्घटना सोमवार दिन के लगभग 9:30 बजे की है। जौनपुर की तरफ के इलाहाबाद को जा रही एक ट्रक में खड़ी ट्रक में पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर मारने वाली ट्रक का खलाशी विशाल कुमार पुत्र भगवान दास ग्राम सगड़ी थाना यवल जनपद जलगांव महाराष्ट्र की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने खलासी के परिजनों को सूचना दे दिया है, और लाश को परिवार वालों के आने तक अपने कब्जे में रख लिया है। पुलिस ने ट्रक चालक को भी हिरासत में ले लिया है।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
ट्रक ने खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, खलासी की मौत



