Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरट्रक को बचाने में बस डिवाइडर पर चढ़ी,कंडक्टर घायल

ट्रक को बचाने में बस डिवाइडर पर चढ़ी,कंडक्टर घायल

जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के सिरकोनी बाजार में सोमवार को बचाने के चक्कर मे टूरिस्ट बस डिवाइडर पर चढ़ गयी। जिसमे बस मे सवार यात्री बाल बाल बच गए।बस के परिचालक को हल्की चोट आयी। चंदौली से एक टूरिस्ट बस सीतापुर जिले में जय गुरुदेव के कार्यक्रम में जा रही थी। बस में लगभग 50 गुरुदेव के अनुयायी थे। बस जैसे ही सिरकोनी बाजार के कजगाव मोड़ के पास पहुंची। उसी समय कजगाव की तरफ से एक ट्रक राजमार्ग पर अचानक आ गया। बस अचानक आयी ट्रक को बचाने में डिवाइडर पर चढ़ गयी। संयोग अच्छा था बस नही पलटी अन्यथा काफी लोग घायल हो गए। हालांकि कंडक्टर गुड्डू पुत्र रामदेव निवासी चकिया चंदौली घायल हो गए। उनके पैर में चोट आयी। चालक सुरेश कुमार ने बताया अगर बस को डिवाइडर पर नही चढ़ाया जाता तो बड़ी घटना हो जाती। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष जलालपुर त्रिवेणी सिंह मय हल्का प्रभारी रोहित यादव व फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने यात्रियों को बस से उतरवाकर बस को हटवाया। उसके बाद आवागमन सुचारू रूप से शुरू हुआ।