जौनपुर। बक्सा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाबालिग अनुसूचित जाति की बालिका के साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सदर परमानंद कुशवाहा के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के निर्देशन में उ.नि.बृजेश कुमार मिश्र तथा उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त प्रिन्स जायसवाल पुत्र सुरेश जायसवाल, निवासी- सुजियामऊ, थाना बक्सा को सोमवार को लखौवा बाजार से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। प्रिन्स जायसवाल पर थाना बक्सा में मुकदमा अपराध संख्या 272/25 के तहत बीएनएस की धाराएं 65(1), 351(3), 352, आईटी एक्ट की धारा 67बी, पॉक्सो एक्ट की धारा 5एल/6, तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)5 में केस दर्ज है। पीड़िता द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों की पुष्टि के बाद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में लिया और आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।
― Advertisement ―
पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
नाबालिग से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार


