Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरट्रक और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में पिकअप चालक घायल

ट्रक और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में पिकअप चालक घायल

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सतहरिया चौकी स्थित जौनपुर रायबरेली हाईवे पर सतहरिया तिराहे पर बुधवार को भोर में करीब साढ़े चार बजे पिकअप और ट्रक की हुई आमने सामने की भिड़ंत में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सक ने गंभीर हालत देख चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। निवाड़ी जिले और थाना क्षेत्र के बसवान गांव निवासी 30वर्षीय राघवेंद्र पुत्र महेश अपने पिकअप पर झांसी से बैगन लादकर जौनपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही इसकी पिकअप उक्त मार्ग पर सतहरिया तिराहे के पास पहुंची सामने से तेज रफ्तार आ रही ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमे उक्त चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से इसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पिकअप में सवार खलासी बाल-बाल बच गया। उसे मामूली खरोच ही आई, इस संबंध में चौकी इंचार्ज गंगा प्रसाद मिश्र ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। उचित कार्यवाही की जा रही है।