Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरपोषण समिति की बैठक जाना दिव्यांग बच्चों के सर्जरी का हाल

पोषण समिति की बैठक जाना दिव्यांग बच्चों के सर्जरी का हाल

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक विकास भवन के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा मिशन समर्थ के तहत हाथ अथवा पैर से दिव्यांग बच्चों की सर्जरी के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 15दिव्यांग बच्चों की सर्जरी करायी जा चुकी है और स्वास्थ्य विभाग तथा शिक्षा विभाग द्वारा कैंप लगाकर ऐसे दिव्यांग बच्चे चिन्हित किये जा रहे है। मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा खाद्यान वितरण के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि सभी सीडीपीओ समय से खाद्यान्न वितरण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने 263 आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और निर्देशित किया कि ससमय कार्य पूर्ण करा लिया जाये। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी विद्यालयों पर हाट कुक्ड मील बनें और समय से बच्चों को वितरित किया जाए। उन्होंने सैम-मैम बच्चों के एनआरसी में नामांकन, खाद्यान्न वितरण के दौरान मोबाइल वैरिफिकेशन, पोषण ट्रैकर, के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। आपरेशन कायाकल्प के तहत जनपद के परिषदीय विद्यालयों के संतृप्तीकरण हेतु मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा विद्यालयों में विद्युतीकरण कार्य की समीक्षा की गयी और एक्सईएन विद्युत को निर्देश दिया कि जिन विद्यालयों में विद्युतीकरण नही हुआ है, वहां कार्य में तेजी लाये जाये। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 2.0की समीक्षा की और निर्देश दिया कि गर्भवती व धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार लाया जाए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी वी.के.यादव, डीपीआरओ, एबीएसए और समस्त सीडीपीओ उपस्थित रहें।