जौनपुर धारा, जौनपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु मतगणना कार्मिकों का प्रथम रैंडमाइजेशन जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में किया गया। मतगणना में लगाए जाने वाले मतदान कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण 29 व 30 मई को टी.डी.इण्टर कॉलेज में आयोजित किया गया। परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण व जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि मतगणना में लगाए जाने वाले कार्मिकों को योग्य प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित किया जाए तथा प्रशिक्षण के उपरांत उनकी कुशलता व क्षमता का आकलन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद सिंह, जिला विकास अधिकारी वी.के. यादव, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी श्रीकेश राय, निखिल राजपूत, प्रजाक्ता त्रिपाठी, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल, पी.डी. जयकेश त्रिपाठी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रजनीश श्रीवास्तव, नन्दलाल यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
टी.डी.इण्टर कॉलेज में होगा मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण


