जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। नगर के एक मैरेज हाल में निकाय चुनाव में मिली जीत के बाद भाजपा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। भाजपा के बड़े नेता लगातार प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक कर रहे हैं। इसके अलावा अपने कार्यकर्ताओं को तैयार करने के लिए कुछ अलग अंदाज में बैठक की जा रही है। पार्टी टिफिन बैठक के जरिए कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में जुटी है। सोमवार को मछलीशहर लोक सभा क्षेत्र के मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र स्थित एक मैरिज हाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की टिफिन बैठक हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी क्षेत्र दिलीप सिंह पटेल ने मोदी सरकार के 9 साल में हुए कार्यों को जनता तक पहुंचाने की नसीहत कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा कि टिफिन बैठक का मतलब लोगों को एकजुट करके अपनी बातें जनता तक पहुंचाना है। यह महा अभियान 30 जून तक चलेगा। सामाजिक समरसता कायम रही तो भाजपा 2024 में भारी मतों से जीतकर फिर से सरकार बनाएगी। इसी क्रम में सांसद बीपी सरोज ने भाजपा सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि देश में मोदी व प्रदेश में योगी सरकार ने स्वास्थ्य शिक्षा सड़क बिजली पानी आदि के क्षेत्रों में ऐतिहासिक कार्य किया है। करोड़ों गरीब परिवारों को आवास व शौचालय मुहैया कराया गया है। उन्होंने कहा कि सांसद विधायक जनता के पैरोकार होते हैं। यदि उनसे कहीं त्रुटि हुई हो तो उसके लिए पुन: उन्हें समस्या से अवगत कराएं उसका निराकरण कराया जाएगा। संचालन डॉक्टर अजय सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक पिंड्रा डॉ. अवधेश सिंह, काशी क्षेत्र के प्रोटोकॉल प्रभारी शैलेश पांडे, पूर्व विधायक हरेंद्र प्रताप सिंह, सुशील उपाध्याय चन्द्र प्रकाश सिंह पप्पू, राज कृष्ण शर्मा, पप्पू माली, जेपी दुबे, निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण निषाद, अपना दल के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर पटेल, डॉ. श्याम दत्त दुबे, अजय मिश्रा सहित मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
टिफिन बैठक कर भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया गया संदेश

Next article

