जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के पूरामुकुंद गांव स्थित फोरलेन पर चलती कार का टायर फटने से अनियंत्रित होकर कार पलट गई। वहीं कार में सवार कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक अम्बेडकर नगर जिले के नेवादा थाना क्षेत्र के अहलादे गांव के निवासी 50 वर्षीय हिमांशुधर यादव अपनी कार से स्वजन गुरूदेवी 88 वर्ष और निर्मला यादव 46 वर्ष के साथ वाराणसी स्थित किसी शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे कि वह बदलापुर के पूरामुकुंद गांव स्थित फोरलेन पर पहुंचे ही थे कि चलती कार का टायर अचानक फट गया जिससे वह कार अनियंत्रित होकर फोरलेन पर ही पलट गई। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
― Advertisement ―
टायर फटने से पलटी कार, तीन घायल

Previous article


