जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला थाना क्षेत्र में टाप टेन का शातिर अपराधी गुरूवार को पुलिस द्वारा लगभग दो किलो गाँजे के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र का सारीजहांगीर पट्टी गांव निवासी मंशूर कंकाली ऊर्फ मुन्शू 24 पुत्र शहाबुद्दीन ऊर्फ छंगू थाना क्षेत्र में टाप टेन का शातिर अपराधी था जिसे गुरूवार को वांछितों और अपराधियों की तलाश के दौरान उपनिरीक्षक सच्चिदानन्द व हमराहियों द्वारा लगभग दो किलो गाँजे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि अभियुक्त थाना क्षेत्र में टाप टेन का अपराधी है और वह लगभग आधे दर्जन आपराधिक घटनाओं में वांछित था। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त का चालान एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायालय को भेज दिया गया। इस दौरान कान्स्टेबल द्वय संजय कुमार सिंह और अमित कुमार मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जिलाधिकारी ने किया वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा
जिलाधिकारी ने वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों, सीसीटीवी निगरानी और अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव के निर्देश दिए।
टाप टेन का शातिर अपराधी गांजे के साथ गिरफ्तार

Previous article
Next article

