Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआठ वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर भेजा जेल

आठ वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर भेजा जेल

  • विभिन्न मामलें में चल रहे थे फरार

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न गांवों से न्यायालयों में वांछित चल रहे आठ की संख्या में वारंटियों को पुलिस ने दबिश दे दबोच लिया। फिलहाल सभी को चालान भेजा गया है। पुलिसिया कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मचा है। पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सक्रिय हुई कोतवाली पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही प्रारम्भ कर दिया है। बीती रात प्रभारी निरीक्षक सदानन्द राय के नेतृत्व में मडवामोहिद्दीनपुर गांव में वांछित चल रहे तीन सगे भाईयों संतलाल बिंद, मिठ्ठू बिंद एवं शिव शंकर बिंद पुत्रगण मोती बिंद को गिरफ्तार किया गया। वहीं खनुवाई गांव में श्रीश पुत्र राम किशोर हुसैनाबाद गांव निवासी हंसू पुत्र भूलन को गिरफ्तार किया गया। सबरहद गांव में उजरौटी निवासी दीपक पुत्र राजाराम के घर दबिश दे भाग रहे वांछित को दबोचा गया। लम्बे समय से फरार चल रहे छबवा गांव निवासी राम सूरत सिंह पुत्र राम करन एवं इसी गांव के बाल कृष्ण गौड़ पुत्र राम कुमार गौड़ को पुलिस ने धर दबोचा। सभी फरार वांछितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सदानन्द राय, उपनिरीक्षक प्रभुनाथ यादव, इसरार अहमद, सुरेश कुमार सिंह, हे.का. राज कुमार यादव, का. विकेश कुमार, बृजेश चौहान, विनोद यादव, रणजीत यादव, अनिल निषाद, नितेश तिवारी आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।