जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी प्रयागराज में अगले साल जनवरी से फरवरी के बीच महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। इस दौरान रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। ट्रेन कुल 33 फेरे लगाएगी। इसे 1 जनवरी से 10 जनवरी, 17 जनवरी से 26 जनवरी, 6 फरवरी से 9 फरवरी और 15 फरवरी से 23 फरवरी के बीच चलाया जाएगा। उत्तर प्रदेश के दूसरे शहरों और देश के दूसरे राज्यों से श्रद्धालुओं को प्रयागराज लाने के लिए कई गाड़ियां चलाई जा रही हैं। ट्रेन संख्या 04210 प्रयागराज संगम-जौनपुर कुंभ मेला स्पेशल 11.15मिनट पर प्रयागराज संगम से चलेगी और दोपहर बाद 2.00बजे जौनपुर पहुंचेगी। वापीस में ट्रेन संख्या 04209 जौनपुर-प्रयागराज संगम कुंभ मेला स्पेशल दोपहर बाद 2.15 बजे जौनपुर से प्रस्थान करेगी और शाम 5.15 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। रास्ते में यह प्रयाग जंक्शन, फाफामऊ जंक्शन, फूलपुर, जंघई जंक्शन और मडियाहू में रुकेगी। महाकुंभ का आयोजन 12 साल में एक बार किया जाता है। म्ाहाकुंभ में स्नान का विशेष महत्व है। यही वजह है कि देश-विदेश से करोड़ों लोग इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए आते हैं। इस बार महाकुंभ में स्नान के लिए 10 प्रमुख तिथियां हैं। 10 जनवरी एकादशी तिथि को प्रमुख स्नान की तिथि माना गया है। 14जनवरी को पहला, 29 जनवरी को दूसरा और 2 फरवरी को तीसरा शाही स्नान होगा।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
जौनपुर से प्रयागराज के बीच चलेगी फेस्टिव स्पेशल ट्रेन



