Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएसपी ने ग्यारह पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड, मचा हड़कंप

एसपी ने ग्यारह पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड, मचा हड़कंप

जौनपुर धारा, जौनपुर। एसपी अजय पाल शर्मा ने लापरवाही मामले में कारवाई करते हुए एक साथ 11पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई जनपद के विभिन्न थानों पर शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर न दर्ज होने पर की गई है। एसपी जौनपुर अजय पाल शर्मा ने बड़ी कारवाई करते हुए एक साथ 11 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया। एसपी ने पासपोर्ट के सत्यापन और अन्य मामले को लेकर थाने में होने वाली लापरवाही के चलते यह कारवाई की है। एझ् के इस एक्शन के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। मंगलवार रात पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने जिले के विभिन्न थानों के पासपोर्ट रजिस्टर का अवलोकन किया। जांच में सामने आया कि पासपोर्ट रजिस्टर में आवेदकों का मोबाइल नंबर दर्ज नहीं किया गया था। ऐसा इसलिए किया गया ताकि कोई जांच पड़ताल न कर सके। जबकि पूर्व में इस संबंध में अजय पाल शर्मा ने कई बार स्पष्ट रूप से निर्देश भी दिया था। उन्होंने कहा था कि थाने में रखे गए रजिस्टर में आवेदकों का नाम, पता, मोबाइल नंबर के साथ अंकित किया जाए, ताकि वक्त आने पर संबंधित आवेदक से संपर्क करके सत्यापन किया जा सके। मनमाने तरीके से काम करने, काम में लापरवाही बरतने और उदासीनता के आरोप में निलंबित पुलिस कर्मियों में जाफराबाद, लाइन बाजार, कोतवाली, मीरगंज, चंदवक, सिकरारा, तेजी बाजार, बक्सा, केराकत, गोराबादशाहपुर से मुख्य आरक्षी अजय तिवारी, दिलीप कुमार, मिथिलेश कुमार सिंह, रमेश सिंह, आरक्षी पवन साहनी, अभय यादव, सत्यम सिंह, अजीत कुमार, रोहन कुमार, संदीप कुमार और विकास गुप्ता शामिल हैं।