Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजौनपुर में खुला टाटा कैरटलेन का नया एक्सक्लूसिव शोरूम

जौनपुर में खुला टाटा कैरटलेन का नया एक्सक्लूसिव शोरूम

  • हीरे की खरीदारी पर 30परसेंट की छूट

जौनपुर। भारत के अग्रणी ओम्नी-चैनल ज्वेलरी ब्रांड कैरटलेन ने अब जौनपुर में पालिटेक्निक चौराहा स्थित तनिष्क शोरूम के सामने अपना नया स्टोर शुरू किया है। यह उद्घाटन ब्रांड के विस्तार की दिशा में एक और अहम कदम माना जा रहा है। स्टोर का शुभारंभ डिम्पल ने पारंपरिक रस्म के साथ फीता काटकर किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्राहक और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिससे यह आयोजन खास बन गया।

कैरटलेन खूबसूरत और उच्च गुणवत्ता वाली ज्वेलरी को हर ग्राहक तक सुलभ बनाना है। जौनपुर नया स्टोर आधुनिकता, फैशन और व्यक्तिगत अभिव्यक्ति का सुंदर मेल है, जो ग्राहकों को एक अनोखा शॉपिंग अनुभव प्रदान करेगा। यह शोरूम आधुनिक डिजाइन, किफायती दाम और टाटा के भरोसे का एक अनूठा संगम होगा। उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों को आकर्षक उपहार और छूट दी जाएगी। डायमंड के मूल्य पर 30 प्रतिशत तक का विशेष छूट दिया गया है। फर्म के विनोद अग्रहरि ने कहा कि ‘हमें नया शोरूम शुरू करने की खुशी है। कैरटलेन अपने ग्राहकों को न सिर्फ पसंदीदा डिज़ाइनों को नज़दीकी स्टोर में आज़माने का मौका देता है, बल्कि आकर्षक और लाइटवेट जैसी सुविधाओं के माध्यम से घर बैठे ज्वेलरी का अनुभव करने की सुविधा भी प्रदान करता है। वात्सल गुप्ता ने बताया कि कैरटलेन के पास 7000 से अधिक डिज़ाइनों का विशाल संग्रह है, जो इसे हर ज्वेलरी ज़रूरत के लिए एक पर$फेक्ट डेस्टिनेशन बनाता है। इसके अलावा, ग्राहकों को लाइफटाइम एक्सचेंज की सुविधा और पुराने सोने पर 100प्रतिशत एक्सचेंज मूल्य का लाभ भी मिलेगा। इस अवसर पर रीजनल मैनेजर दीपक कुमार, मार्केटिंग हेड शिवांश दुबे, हर्ष गुप्ता व राजाराम सहित आदि लोग उपस्थित रहें।

Share Now...