जौनपुर धारा, जौनपुर। नईगंज निवासी शैलेश सोनकर की प्रतिभाशाली बेटी ने एक बार फिर न सिर्फ अपना, परिवार बल्कि पूरे जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। अन्वी की प्रतिभा, लगन और मेहनत की बदौलत जौनपुर की झोली में एक और सिल्वर मेडल आया है। यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट चैंपियनशिप में अन्वी ने हासिल किया है। अन्वी की इस सफलता पर उसके माता-पिता, परिजन और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। बातचीत के दौरान अन्वी ने अपनी इस सफलता का श्रेय गुरुजनों, माता-पिता और परिजनों को दिया है। उसने बताया कि अभी तो यह शुरुआत है। आगे चलकर उसे गोल्ड लाना है।
― Advertisement ―
लेखपाल भर्ती परीक्षा की तैयारियां तेज, 21 केंद्रों पर होंगे करीब 10 हजार परीक्षार्थी शामिल
जौनपुर में 21 मई को होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए 21 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें करीब 10 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।
जौनपुर की बिटिया अन्वी ने बढ़ाया जनपद का मान



