Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरजोगियापुर में भगवान निषादराज जन्मोत्सव की तैयारी तेज

जोगियापुर में भगवान निषादराज जन्मोत्सव की तैयारी तेज

  • अप्रैल को होगा पारंपरिक संस्कारों का भव्य आयोजन

जौनपुर। जिले के जोगियापुर स्थित भगवान निषादराज मंदिर प्रांगण में रविवार को ‘भगवान निषादराज जनसेवा समितिÓ के बैनर तले एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य आगामी भगवान निषादराज जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाने की रूपरेखा तैयार करना था। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 5अप्रैल को जोगियापुर स्थित मंदिर परिसर में भगवान निषादराज का जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर पूजन-अर्चन के साथ-साथ एक दिव्य भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य श गीता बिंद ने दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने समाज को एकजुट होने और भगवान निषादराज के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन समाजवादी पार्टी के नेता राजकुमार बिंद ने किया। समिति के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र निषाद ने आगामी कार्यक्रम की तैयारियों पर प्रकाश डालते हुए कहा,  ‘जन्मोत्सव के अवसर पर पूरे जनपद से भगवान निषादराज के अनुयायियों को आमंत्रित किया जाएगा। यह आयोजन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज की एकता और आस्था का प्रतीक होगा। इस अवसर पर वीआईपी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष रंजना साहनी, सुखराम बिंद, बाबूराम बिंद, नीरज निषाद, शिवपूजन निषाद, रमेश चन्द्र साहनी, जगदीश नारायण निषाद  उपस्थित रहे। इसके अलावा डॉ.विनोद कुमार बिंद, डॉ.अभयराज निषाद, श्याम नारायण बिंद, रामचरित्र निषाद, सुभाष निषाद, धीरज बिंद, रमेश बिंद, सर्वजीत बिंद, राहुल निषाद, आशीष नागर, बृजेश नागर, कृष्ण मुरारी बिंद, पंचम बिंद, प्यारे निषाद, रामअजोर बिंद और जितेंद्र बिंद ने अपने सुझाव साझा किए।