बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम अपनी नई फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ के साथ एक बार फिर पर्दे पर दमदार वापसी करने को तैयार हैं। इस फिल्म में जॉन एक भारतीय राजनयिक जे.पी.सिंह की भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, जिसमें जॉन इंप्रेसिव रोल में नजर आ रहा है। फिल्म के टीजर की शुरुआत भारतीय विदेश मंत्री एस.जयशंकर के एक वीडियो क्लिप से होती है, जिसमें वह कहते हैं, ‘दुनिया के सबसे बड़े डिप्लोमैट कौन थे? सबसे बड़े डिप्लोमैट श्रीकृष्ण थे, और एक हनुमान जी थे।’इसके बाद जॉन अब्राहम की एंट्री होती है। जॉन अब्राहम उससे पूछताछ करते हुए कहते हैं, ‘कुछ छुपाना मत, वरना मुश्किल हो जाएगी तुम्हारे लिए।’इसके बाद फिल्म में पाकिस्तान और आईएसआई का जिक्र होता है। जॉन का एक साथी कहता है, कि आईएसआई वाले हमारा पीछा ही नहीं छोड़ रहे।’इस पर जॉन जवाब देते हैं, ‘ये पाकिस्तान है बेटा, आदमी हो या घोड़ा, सीधा नहीं चलता, हमेशा ढाई कदम चलता है। फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ में जॉन अब्राहम के साथ सादिया खतीब, कुमुद मिश्रा और शारिब हाशमी जैसे कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी रितेश शाह ने लिखी है, जबकि इसे भूषण कुमार, समीर दीक्षित, जतीश वर्मा, राकेश डांग, विपुल डी.शाह, अश्विन वर्दे और राजेश बहल ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म के टीजर ने पहले ही दर्शकों में एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। जॉन अब्राहम इससे पहले भी ‘मद्रास कैफे’ और ‘बाटला हाउस’ जैसी देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अब ‘द डिप्लोमैट’ के साथ वह फिर से एक सच्ची घटना पर आधारित एक्शन थ्रिलर में नजर आएंगे।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
जॉन अब्राहम बने ‘द डिप्लोमैट’, दमदार रोल में मचाएंगे तहलका


