- आकर्षण का केंद्र बना अनोखा आगमन
बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के कुशहा द्वितीय गाँव स्थित महाकाली मंदिर परिसर में नव युवक रामलीला समिति द्वारा रामलीला के मंचन का शुभारंभ बड़े ही धूमधाम से किया गया। प्रथम दिन धनुष यज्ञ प्रसंग का मंचन हुआ, जिसमें एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। धुधुआ राजा जब जेसीबी पर सवार होकर ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच राजा जनक के दरबार में आयोजित धनुष यज्ञ में पहुंचे, तो दर्शक मंत्रमुग्ध रह गए। यह दृश्य कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बन गया। मंचन के दौरान दर्शकों ने जमकर तालियाँ बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर समिति के अध्यक्ष अरविंद दुबे, निर्देशक पुष्पमित्र दुबे, व्यवस्थापक राजन सिंह व वरुण सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया।


