Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभारतीय हॉकी के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर हॉकी मैच का आयोजन

भारतीय हॉकी के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर हॉकी मैच का आयोजन

जौनपुर। खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं खेल निदेशालय उ.प्र., लखनऊ से प्राप्त निर्देश के क्रम में इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में भारतीय हॉकी को 07 नवम्बर 1925 को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ से जुड़ने के शताब्दी वर्ष पर एवं विगत में हॉकी के गौरवशाली स्वर्णिम इतिहास के अवसर पर बालक एवं बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन हॉकी इण्डिया एवं यूपी हॉकी के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश के 75जनपदों में आयोजित किया गया। हॉकी के गौरवशाली इतिहास की स्मृति में इन्दिरा गांधी स्टेडियम में इण्डियन हॉकी के 100 वर्ष के रूप में मनाते हुए हॉकी का मैच आयोजित किया गया। उक्त मैच में मुख्य अतिथि के रूप में अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्यामबाबू यादव के साथ ही जनपद के हॉकी खिलाड़ी रूद्रप्रताप सिंह भी उपस्थित थे। जिन्हें क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह द्वारा अंगवस़्त्रम प्रदान कर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर हॉकी के सचिव सुधान्शु गुप्ता एवं हॉकी प्रशिक्षक मो. इजहार भी उपस्थित थे। जिनका जौनपुर के प्रशिक्षकों द्वारा मार्ल्यापण कर स्वागत किया गया। आज के आयोजित मैच में बालक वर्ग में इन्दिरा गांधी स्टेडियम की हॉकी टीम ने जनता जनार्दन इण्टर कालेज की टीम को 2-0 से पराजित किया। बालिका वर्ग में के.के.स्पोर्ट्स क्लब की हॉकी टीम ने एस.एस. पब्लिक स्कूल की टीम को 03-01 से पराजित किया। कार्यक्रम का संचालन कन्हैया सिंह यादव ने किया।