जौनपुर धारा,जौनपुर। अस्थाई पुलिस बूथ का कनात टेन्ट शहर के जेसिज चौराहे लगाया गया। जिसमें शीतल पेय के लिये घड़े व पानी की भी व्यवस्था की गई है। कनात टेन्ट का उद्घाटन अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के ने किया। इस अवसर पर प्रभारी यातायात सुशील कुमार मिश्रा, अन्य अधिकारी कर्मचारी व गणमान्य उपस्थित रहे। जौनपुर शहर के प्रमुख चौराहों/तिराहों पर यातायात व्यवस्था ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगण हेतु गर्मी/हीट वेब से बचाव के लिये शहर के निम्नलिखित 10प्रमुख चौराहों/तिराहों का चिन्हिकरण किया गया है। इसी क्रम में जेसिज चौराहे पर कनात टेन्ट लगाया गया है, और शेष 09 चौराहों पचहटिया तिराहा, वाजीदपुर तिराहा, पालिटेक्निक चौराहा, शाहगंज पड़ाव, मछलीशहर पड़ाव, बदलापुर पड़ाव, कोतवाली तिराहा, सद्भभावना तिराहा, अटाला तिराहा पर भी लगाया जाना है।
― Advertisement ―
बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल
जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
जेसिज चौराहे पर लगाया गया कनात टेन्ट, नौ और स्थान चिन्हित


