Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरकैण्डल जलाकर आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि, रखा...

कैण्डल जलाकर आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि, रखा गया मौन

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को सिटी पब्लिक स्कूल में बुधवार को विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कैंडल जलाकर और दो मिनट का मौन धारण कर मृतक लोगों को श्रद्धांजलि दी, साथ ही घटना की कड़ी निंदा की, और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई। मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों के अंधाधुंध फायरिंग से 27लोगों को मौत की नींद सुला दिया। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर गोली मार दी। हमले में काम से कम 20लोग घायल हुए हैं। प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता पिंटू ने कहा कि निर्दोषों को निशाना बनाना कायरता की पराकाष्ठा है। यह अमानवीय कृत्य घोर निंदनीय है। इस हृदयविदारक घटना ने सम्पूर्ण देश को झकझोर दिया है। आस्था साहू, सिम्पी तिवारी, ग्रिशिका जायसवाल, मयंक श्रीवास्तव, सृष्टि चौरसिया, आर्य केसरी, सौरभ, प्रियांशी, तन्मय, विनायक,करन, तनुश्री, अम्बिका व जान्हवी आदि ने दो मिनट का मौन रखकर सरकार से दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रमेश चंद मिश्रा,प्रज्ञा सिंह, सुशील पांडे, अभिषेक तिवारी, आनंद चौहान, इंद्रजीत यादव, सुभाष मिश्रा, राहुल सिंह, प्रगति सिंह व अजीत प्रताप सिंह आदि लोगों ने इस अमानवीय कृत्य की घोर निंदा की।