जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के अलहदिया गांव निवासी राम शिरोमणि यादव के जुड़वा पुत्रों को हिंदी विषय से एक साथ पीएचडी की उपाधि से विभूषित किया गया। जेआरएफ बड़े लाल यादव एवं छोटे लाल यादव को मध्य प्रदेश में बीते 29 दिसंबर को महामहिम राज्यपाल द्वारा आयोजित 34वें दीक्षांत समारोह में कुलपति एवं उच्च शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में शैक्षिक जगत की श्रेष्ठ डिग्री पीएचडी की उपाधि से विभूषित किया गया। बड़े लाल यादव गोरखपुर में सहायक अध्यापक के पद पर तो छोटे लाल यादव श्री यादवेश इंटर कॉलेज नौपेड़वा में अध्यापक पद पर कार्यरत है। दोनों भाइयों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। दोनों भाइयों ने अपनी इस सफलता का श्रेय परिजनों व शुभचिंतकों के अलावा शोध निर्देशक प्रोफेसर विभा मिश्रा व सह शोध निर्देशक प्रोफेसर अरुण शुक्ल को देते है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
जुड़वा भाइयों को मिली पीएचडी की उपाधि


