― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरजीवन के हर क्षेत्र में अनुशासन आवश्यक है :फादर पी विक्टर

जीवन के हर क्षेत्र में अनुशासन आवश्यक है :फादर पी विक्टर

  • पुलिस ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान

जौनपुर धारा, जौनपुर। सेंटजॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर में यातायात पुलिस द्वारा सुरक्षित यात्रा हेतु जागरूकता अभियान के तहत बच्चों को जागरूक किया गया। यातायात निरीक्षक जीडी शुक्ला द्वारा बच्चों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया। यातायात निरीक्षक ने बताया कि बच्चे अपने परिवार के सदस्यों को यातायात के नियमों को पालन करने के लिए बाध्य कर सकते हैं। बच्चे अपने प्रेम से अपने अभिभावकों एवं भाई बहनों को हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट बांधने के लिए विवश कर सकते हैं इसलिए यातायात जागरूकता के लिए विद्यालयों को चुना जा रहा है। यातायात नियमों का पालन स्वभावत: करना चाहिए न कि पुलिस के प्रभाव में। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने कहा कि अनुशासन जीवन के हर क्षेत्र में आवश्यक होता है। अनुशासन सुख प्रदान करता है। यातायात के नियमों में भी अनुशासन आवश्यक है तभी हम सुरक्षित यात्रा कर सकते हैं। अंत में यातायात प्रभारी ने बच्चों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को सुरक्षित यातायात नियमों को पालने करने और कराने की शपथ दिलाई।

Share Now...