Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरजिलाधिकारी ने श्रमिकों को किया वीडियो कॉल ‘कहा- घर आजा परदेसी वोट...

जिलाधिकारी ने श्रमिकों को किया वीडियो कॉल ‘कहा- घर आजा परदेसी वोट करना है’

जौनपुर धारा,जौनपुर। लोकसभा सामान्य निवार्चन 2024 के लिए आगामी 25 मई को जनपद में मतदान होना है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए जिला प्रशासन निरन्तर जागरुकता अभियान चला रहा है। इसके तहत जिलाधिकारी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट जनसुनवाई कक्ष से वीडियो कॉल के जरिए जनपद से दूसरे शहर गए श्रमिकों व अन्य लोगों से बातचीत कर तथा आमंत्रण पत्र जारी कर इस अभियान का शुभारंभ किया। श्रमिक से बात कर जिलाधिकारी ने मतदान दिवस पर सपरिवार अपने शहर गाँव आकर मतदान करने की अपील की।जिले में शत-प्रतिशत मतदान के लिए जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में स्वीप जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी ने दूसरे शहर गए हुए श्रमिकों को मतदान दिवस पर मतदान के लिए घर वापस आने की अपील की। दिल्ली में रह रहे राजेपुर सरायख्वाजा निवासी ज्ञान कुमार, ग्रेटर नोएडा रह रहे अजमेरी मोहल्ला निवासी मुफ्ती जाफर रजा व अलीगढ़ रह रहे ऊर्दू बाजार निवासी डॉ.दीपक वर्मा से जिलाधिकारी ने वीडियो कॉल पर बात कर उनसे लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व पर सहभागिता निभाने की अपील करते हुए 25 मई को होने वाले मतदान के लिए अवश्य अपने घर आने को कहा, ताकि वे यहां अपना अमूल्य वोट दे सकें। जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ को ये जिम्मेदारी दी है कि घर घर जाकर लोगों से मिले और उनके परिवार के जो मतदाता रोजी-रोटी, शिक्षा व अन्य कारण से बाहर दूसरे शहरों में रह रहे हैं। उनके नम्बर पर आमंत्रण पत्र व्हाट्सएप करके और विडियो काल करके उन्हें घर आकर 25 मई को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद से बड़े शहरों को गए श्रमिकों के लिए ‘घर आजा परदेसी’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई है जिसके तहत श्रमिकों से संपर्क कर उन्हें मतदान के लिए घर वापस आने की अपील की जा रही है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, उप जिलाधिकारी डॉ.ज्ञान प्रकाश, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल, जिला क्रीडा अधिकारी अतुज सिन्हा, जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, इडीएम प्रतीक उपाध्याय सहित अन्य उपस्थित रहे।