Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeअपना जौनपुरजिलाधिकारी ने मिलेट्स रोड शो को दिखाई हरी झंडी

जिलाधिकारी ने मिलेट्स रोड शो को दिखाई हरी झंडी

  • मोटे अनाज अपनाने का दिया संदेश

जौनपुर। मोटे अनाजों के प्रति लोगों को जागरूक करने और इन्हें खेती व भोजन का हिस्सा बनाने के उद्देश्य से बुधवार को जौनपुर में मिलेट्स रोड शो निकाला गया। कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने हरी झंडी दिखाकर रोड शो को रवाना किया।

यह जागरूकता रैली कलेक्ट्रेट से लाइन बाजार और वाजिदपुर होते हुए कृषि भवन परिषद तक निकाली गई। इस दौरान डीजे, प्रचार वाहनों और विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से लोगों को मोटे अनाजों के पोषण मूल्य और उनके लाभ के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने कहा कि मोटे अनाज ग्लूटेन फ्री होते हैं और स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी हैं। इनकी खेती में कम पानी, कम उर्वरक और कम समय में बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सरकार ने मोटे अनाजों को बढ़ावा देने के लिए इसे  ‘श्री अन्न योजनाÓ के तहत प्रोत्साहित किया है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे कम लागत में अधिक उत्पादन के लिए अपने खेतों में मोटे अनाज की खेती को अपनाएं। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक डॉ.वीबी द्विवेदी, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी डॉ. स्वाति पाहुजा, उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ. रमेश चंद्र यादव, टीडी पीजी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. रमेश सिंह, छात्र-छात्राएं तथा किसान उपस्थित रहे।

Share Now...